Loading...

Friday, 27 November 2026

MSRA (Mukhyamantri Shikshit Rajasthan Abhiyan) एम.एस.आर.ए. (मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान) : Exam Timetable || App Download and User Guideline ||

दक्षता आधारित आकलन || Competency-based assessment  

MSRA (Mukhyamantri Shikshit Rajasthan Abhiyan): एम.एस.आर.ए. (मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान)

दक्षता आधारित आकलन-1 2026-27 की परीक्षा तिथियाँ जारी|

दक्षता आधारित आकलन-1 2026-27 टाइम टेबल



दक्षता आधारित आकलन (फाइनल) 2025-26 टाइम टेबल

दक्षता आधारित आकलन-1 संशोधित टाइमटेबल दक्षता आधारित आकलन (MSRA मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान) SA-2 का परिणाम
Click here to Download
Shaladarpan Shikshak App(MSRA APP)
Click here to Download
🆕 शालादर्पण शिक्षक ऐप के माध्यम से करवाये जाने वाले पूर्व कक्षा दक्षता आधारित आकलन-2 के संबंध में दिशा निर्देश
15/01/2025
दक्षता आधारित आकलन-2 के लिए कन्ट्रोल रूम
15/01/2025
दक्षता आधारित आकलन-2 दक्षताएँ Shaladarpan Shikshak App(MSRA APP) एप्प सम्पूर्ण प्रक्रिया Result
(After Exam)
Issue Escalation Form
समस्या का समाधान प्रपत्र





शिक्षक एप के माध्यम से OCR दिनांक 28.01.2025 तक 11.00 PM अपलोड की जा सकेगी | दक्षता आधारित आकलन - प्रथम हेतु अध्यापक मैपिंग नहीं होने के कारण शिक्षक एप के माध्यम से OCR अपलोड नहीं की जा सकी, के लिए विकल्प संशोधित दिनांक 29.01.2025 से 31.01.2025 तक SD विद्यालय लॉगइन पर उपलब्ध होगा|
🆕 दक्षता आधारित आकलन (MSRA मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान) SA-1 का परिणाम
Click here to Download
🆕 Shaladarpan Shikshak App(MSRA APP)
Click here to Download
🆕 दक्षता आधारित आकलन-1 संशोधित टाइमटेबल 🆕 शालादर्पण शिक्षक ऐप के माध्यम से करवाये जाने वाले पूर्व कक्षा दक्षता आधारित आकलन-1 के संबंध में दिशा निर्देश
15/01/2025
दक्षता आधारित आकलन-1 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित
15/01/2025
दक्षता आधारित आकलन-1 के लिए अधीनस्थ कार्यालयों में कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के क्रम में
15/01/2025
दक्षता आधारित आकलन-1 दक्षताएँ Shaladarpan Shikshak App(MSRA APP) एप्प सम्पूर्ण प्रक्रिया Result
(After Exam)
Issue Escalation Form
समस्या का समाधान प्रपत्र
















Friday, 13 November 2026

Vidya Sambal Yojana 2026-27 Guest Faculty Job Vacancy Vacant Post List Application Form and Affidavit PDF विद्या संबल योजना (Vidya Sambal Yojana 2026-27) Guest Faculty Job & Vacancy के अंतर्गत राजस्थान के राजकीय विद्यालयों, MGGS एवं महाविद्यालयों में Vidya Sambal / Guest Faculty Vacant Post List हेतु आधिकारिक आवेदन का प्रारूप (Application Form PDF) एवं शपथ-पत्र (Affidavit PDF) यहाँ से ऑनलाइन भरें और हूबहू A4 साइज में डाउनलोड या प्रिंट करें।

Thursday, 12 November 2026

Vidya Sambal Yojana 2nd Phase 2026 (विद्या संबल योजना द्वितीय चरण)

Rajasthan Guest Faculty Lecturer Vacancy 2026-27, 41 District List, Merit Calculator & Offline Form PDF

विद्या संबल योजना (द्वितीय चरण) 2026: केवल नगरीय निकाय क्षेत्रों के विद्यालयों में प्राध्यापक (Lecturer) के रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी भर्ती हेतु आवेदन 23.11.2026 से 25.11.2026 (दोपहर 12:00 बजे तक) ऑफलाइन जमा होंगे।
ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (25 नवम्बर 2026, दोपहर 12:00 बजे) में शेष समय:
00दिन (Days)
:
00घंटे (Hrs)
:
00मिनट (Min)
:
00सेकंड (Sec)
रिक्तियों का प्रकाशन: 21.11.2026 | आवेदन प्रारंभ: 23.11.2026

कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर (राजकाज रेफरेंस नं. 25385618) द्वारा Vidya Sambal Yojana 2nd Phase 2026 (2026-27) के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में प्राध्यापक (School Lecturer / PGT - विभिन्न विषय) के रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी (Guest Faculty) लगाने हेतु आधिकारिक विज्ञप्ति एवं दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वर्तमान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण यह भर्ती प्रक्रिया केवल नगरीय निकाय क्षेत्रों (Urban Local Body Areas) के विद्यालयों (UCEEO) हेतु आयोजित की जा रही है। चयन बिना किसी लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के सीधे 75% शैक्षणिक (PG) + 25% प्रशैक्षणिक (B.Ed.) मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

विद्या संबल योजना 2026 अतिथि फैकल्टी भर्ती (Vidya Sambal Yojana 2nd Phase Lecturer Recruitment 2026 Schedule, 41 District List & Salary ₹30,000)
Vidya Sambal Yojana 2nd Phase 2026: राजस्थान प्राध्यापक (Lecturer) गेस्ट फैकल्टी भर्ती — आवेदन 23 से 25 नवम्बर 2026

Vidya Sambal Yojana 2026 (2nd Phase): संक्षिप्त विवरण

विभाग का नाम (Department) माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान (बीकानेर)
योजना व पद (Post Name) विद्या संबल योजना द्वितीय चरण 2026 — प्राध्यापक (Lecturer - कक्षा 11 व 12)
कार्यक्षेत्र व जिले (Coverage) राजस्थान के सभी 41 जिले (केवल शहरी / नगरीय निकाय क्षेत्र - UCEEO स्कूल)
आवेदन प्रक्रिया व तिथि (Apply Dates) 23 नवम्बर से 25 नवम्बर 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक) — ऑफलाइन
मानदेय (Monthly Salary) ₹400 प्रति घंटा (अधिकतम ₹30,000 प्रति माह)
चयन प्रक्रिया (Selection Process) बिना परीक्षा व बिना इंटरव्यू — सीधी मेरिट (75% PG + 25% B.Ed.)
आधिकारिक पोर्टल (Official Website) education.rajasthan.gov.in

जिलेवार विज्ञप्ति एवं रिक्तियाँ (41 Districts Vacancy PDF)

राजस्थान के सभी 41 जिलों के यूसीईईओ (UCEEO) एवं जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) स्तर पर 21.11.2026 को प्रकाशित होने वाली नगरीय निकाय क्षेत्रों की विज्ञप्ति एवं रिक्तियाँ जारी होते ही संबंधित जिले इस सूची में सबसे ऊपर (Top) दिखाई देंगे। इन्हें विभागीय पोर्टल पर भी देखा जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी यूसीईईओ (UCEEO)/ विद्यालय में संपर्क करें |

4. बांसवाड़ा (Banswara)
9. भीलवाड़ा (Bhilwara)
12. चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh)
17. डीडवाना-कुचामन (Didwana-Kuchaman)
18. डूंगरपुर (Dungarpur)
19. श्रीगंगानगर (Ganganagar)
20. हनुमानगढ़ (Hanumangarh)
24. झालावाड़ (Jhalawar)
25. झुंझुनूं (Jhunjhunu)
28. खैरथल-तिजारा (Khairthal-Tijara)
30. कोटपूतली-बहरोड़ (Kotputli-Behror)
34. प्रतापगढ़ (Pratapgarh)
37. सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur)
महत्वपूर्ण सूचना: सभी 41 जिलों की नगरीय निकाय विद्यालयवार रिक्तियाँ संबंधित जिले के DEO (माध्यमिक) कार्यालय, UCEEO विद्यालय के नोटिस बोर्ड तथा राज्य शिक्षा विभाग के मुख्य पोर्टल education.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध रहेंगी।

विद्या संबल प्राध्यापक मेरिट कैलकुलेटर (75% + 25%)

प्राध्यापक (Lecturer) पद हेतु अपनी स्नातकोत्तर (PG - 75% अंकभार) एवं बी.एड. (B.Ed. - 25% अंकभार) के प्रतिशत या प्राप्तांक दर्ज कर अपना सटीक कुल मेरिट प्रतिशत तुरंत निकालें।

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (75% वेटेज)
प्रशैक्षणिक योग्यता (25% वेटेज)
PG का 75% अंकभार 0.00
+
B.Ed. का 25% अंकभार 0.00
=
कुल मेरिट गुणांक (%) 0.00%
फॉर्मूला: (PG % × 0.75) + (B.Ed. % × 0.25) | सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रथम वरीयता देय है।

विद्या संबल योजना (द्वितीय चरण) समय-सारणी 2026

(नोट: ग्रामीण क्षेत्र / पंचायती राज संस्थाओं के विद्यालयों को छोड़कर केवल नगरीय निकाय क्षेत्रों हेतु)

क्र.सं. कार्यक्रम का विवरण निर्धारित तिथि / समयावधि
1. यूसीईईओ (UCEEO) विद्यालय स्तरीय चयन समिति का गठन 19.11.2026
2. यूसीईईओ विद्यालय स्तर पर विज्ञप्ति एवं रिक्तियों का प्रकाशन (प्राध्यापक पद के लिए) 21.11.2026
3. अभ्यर्थियों द्वारा ऑफलाइन आवेदन करने की तिथि 23.11.2026 से 25.11.2026
(दोपहर 12:00 बजे तक)
4. प्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशित करना (यूसीईईओ स्तर) 26.11.2026 (सायं 04:00 बजे तक)
5. आवेदन पत्रों की जाँच कर अस्थाई वरीयता सूची जारी करना एवं आपत्तियाँ मांगना 27.11.2026 से 28.11.2026 तक
(दोपहर 02:00 बजे तक)
6. आपत्तियों के निस्तारण पश्चात् अंतिम एवं स्थाई वरीयता सूची जारी कर प्रत्येक रिक्त पद के विरुद्ध 03-03 अभ्यर्थियों की चयन सूची तैयार करना 30.11.2026 (सायं 06:00 बजे तक)
7. यूसीईईओ विद्यालयों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र एवं चयन सूची संबंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) कार्यालय में पहुँचाना 01.12.2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)
8. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों द्वारा आवेदन पत्र एवं चयन सूची संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में पहुँचाना 02.12.2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)
9. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों द्वारा परीक्षण उपरांत संबंधित मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) कार्यालय में पहुँचाना 03.12.2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)
10. जिला स्तरीय कमेटी द्वारा चयन सूची का अनुमोदन 04.12.2026 (सायं 05:00 बजे तक)
11. नियुक्ति आदेश जारी करना (Order Issue) 04.12.2026 (रात्रि 11:59 PM तक)

*नोट: उपरोक्त कार्यक्रम एवं समय-सारणी Indicative है। संबंधित मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) आवश्यकतानुसार इसमें परिवर्तन कर सकते हैं।


पात्रता, मानदेय व चयन दिशा-निर्देश (Guidelines)

1. पद का नाम, योग्यता व आयु सीमा

  • पद का नाम: प्राध्यापक (Lecturer - विभिन्न विषय), कक्षा 11 से 12 के शिक्षण हेतु।
  • शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता: राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम-2021 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार (स्नातकोत्तर / Post Graduation + B.Ed.)।
  • अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हेतु विशेष नियम: भाषा विषयों को छोड़कर शेष विषयों के लिए अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम कक्षाओं हेतु न्यूनतम शैक्षणिक वांछित अर्हता अंग्रेजी माध्यम (English Medium) में अर्जित की जानी अनिवार्य होगी।
  • पात्र अभ्यर्थी व आयु सीमा: सेवानिवृत्त शिक्षक एवं निजी अभ्यर्थी दोनों पात्र हैं। न्यूनतम आयु संबंधित सेवा नियमों के अनुसार तथा सेवानिवृत्त शिक्षक अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक ही कार्य करने हेतु पात्र होंगे।

2. मानदेय (Honorarium) विवरण

क्र.सं. पद का नाम कक्षा प्रति घण्टा मानदेय अधिकतम मासिक मानदेय
01 प्राध्यापक (विभिन्न विषय) कक्षा 11 से 12 ₹400 प्रति घण्टा ₹30,000 प्रति माह

3. वरीयता सूची (Merit List) का निर्धारण कैसे होगा?

  • अंकभार फॉर्मूला: पद की वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 75% व प्रशैक्षणिक योग्यता (B.Ed.) के प्राप्तांकों का 25% अंकभार जोड़कर वरीयता सूची तैयार की जाएगी।
  • सेवानिवृत्त कार्मिकों को प्राथमिकता: सेवानिवृत्त कार्मिक को प्राथमिकता प्रदान कर वरीयता में निजी अभ्यर्थियों से ऊपर रखा जाएगा।
  • समान अंक होने पर: सेवानिवृत्त कार्मिक का आवेदन उपलब्ध नहीं होने पर समान अंक होने की स्थिति में अधिक आयु के निजी अभ्यर्थी को कम आयु के अभ्यर्थी से ऊपर रखा जाएगा।
  • बिना साक्षात्कार चयन: गेस्ट फैकल्टी चयन हेतु किसी भी स्तर पर साक्षात्कार (Interview) नहीं लिया जाएगा। प्रत्येक 1 पद हेतु 3 अभ्यर्थियों का पैनल अनुमोदित होगा।

4. आवेदन प्रक्रिया, परिवेदना एवं अन्य महत्वपूर्ण शर्तें

  • आवेदन कहां व कैसे जमा करें: विद्यालयवार रिक्तियों का प्रकाशन संबंधित विद्यालय/UCEEO के नोटिस बोर्ड, DEO कार्यालय तथा विभागीय वेबसाइट पर होगा। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में पूर्ण भरा आवेदन पत्र व स्व-प्रमाणित दस्तावेज अंतिम तिथि तक विद्यालय समय में संबंधित प्राचार्य / यूसीईईओ (UCEEO) को स्वयं व्यक्तिशः उपस्थित होकर प्रस्तुत करेंगे।
  • कार्यग्रहण सहमति: चयनित अभ्यर्थी को प्रस्ताव मिलने पर 7 दिवस में सहमति प्रदान करनी होगी, अन्यथा वरीयता सूची के अगले अभ्यर्थी को अवसर दिया जाएगा।
  • सेवा अवधि: गेस्ट फैकल्टी के रूप में सत्रांत (31.03.2027 तक) अथवा नियमित प्रक्रिया से पद भरे जाने तक (जो भी पहले हो) पूर्णतः अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा। इसके आधार पर स्थायी राजकीय सेवा की मांग नहीं की जा सकेगी।
  • परिवेदना (Grievance): पात्रता या वरीयता के संबंध में कोई भी परिवेदना आवेदक द्वारा 7 दिवस के भीतर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती है, जिस पर जिला कलक्टर की अध्यक्षता वाली समिति का निर्णय अंतिम होगा।

5. आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों (संलग्नक 1 से 13) की सूची

  • संलग्नक 1 से 4: माध्यमिक (10वीं), उच्च माध्यमिक (12वीं), स्नातक (UG) एवं अधिस्नातक (PG) की अंकतालिका व प्रमाण पत्र।
  • संलग्नक 5 व 6: प्रशैक्षणिक योग्यता — बी.एड. (B.Ed.) / डी.एल.एड. / समकक्ष की अंकतालिका व प्रमाण पत्र।
  • संलग्नक 7: वैध पात्रता परीक्षा (आवश्यकतानुसार रीट आदि) का प्रमाण पत्र।
  • संलग्नक 8 व 9: जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग होने पर) एवं विशेष श्रेणी प्रमाण पत्र (दिव्यांग / भूतपूर्व सैनिक / विधवा / परित्यक्ता / स्पोर्ट्स पर्सन)।
  • संलग्नक 10 व 11: पहचान दस्तावेज की प्रति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • संलग्नक 12 व 13: दो राजपत्रित अधिकारियों (Gazetted Officers) द्वारा प्रदत्त चरित्र प्रमाण पत्र।
  • अनिवार्य शपथ पत्र: वित्त विभाग के परिपत्र दिनांक 30.03.2021 द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप में अस्थाई सेवा संबंधी शपथ पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। (सभी दस्तावेज स्व-प्रमाणित होने चाहिए)।

Frequently Asked Questions (Top 10 FAQs)

1. विद्या संबल योजना द्वितीय चरण 2026 के आवेदन कब से कब तक भरे जाएंगे? / When can I apply for Vidya Sambal 2nd Phase 2026?
Hindi: पात्र अभ्यर्थी 23 नवम्बर 2026 से 25 नवम्बर 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक) संबंधित विद्यालय के प्राचार्य / UCEEO को स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

English: Eligible candidates can submit their offline application forms in person to the concerned Principal / UCEEO from November 23 to November 25, 2026 (up to 12:00 PM).
2. क्या यह भर्ती ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के स्कूलों के लिए है? / Is this recruitment for both rural and urban schools?
Hindi: नहीं, वर्तमान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण यह भर्ती पंचायती राज क्षेत्रों को छोड़कर केवल नगरीय निकाय क्षेत्रों (Urban Areas) के विद्यालयों हेतु की जा रही है।

English: No, due to the Model Code of Conduct for Panchayati Raj elections, this recruitment is being conducted exclusively for schools located in Urban Local Body areas, excluding rural Panchayati Raj areas.
3. प्राध्यापक (Lecturer) पद पर चयनित गेस्ट फैकल्टी को कितना मानदेय मिलेगा? / What is the monthly honorarium for Lecturer?
Hindi: कक्षा 11 से 12 के शिक्षण हेतु प्राध्यापक पद पर ₹400 प्रति घण्टा की दर से अधिकतम ₹30,000 प्रति माह मानदेय देय होगा।

English: For teaching Classes 11 to 12, Lecturers will be paid ₹400 per hour, subject to a maximum monthly honorarium of ₹30,000.
4. क्या इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार होगा? / Will there be any written exam or interview?
Hindi: नहीं, गेस्ट फैकल्टी चयन हेतु किसी भी स्तर पर परीक्षा या साक्षात्कार (Interview) नहीं लिया जाएगा। चयन सीधे मेरिट सूची से होगा।

English: No, there will be no written exam or interview at any stage. Selection will be done purely on a merit basis.
5. वरीयता सूची (Merit List) किस आधार पर बनाई जाएगी? / How will the merit list be prepared?
Hindi: पद की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 75% तथा प्रशैक्षणिक योग्यता (B.Ed.) के प्राप्तांकों का 25% अंकभार जोड़कर वरीयता सूची बनाई जाएगी। सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

English: The merit list will be prepared by adding 75% weightage of minimum educational qualification marks and 25% weightage of professional qualification (B.Ed.) marks. Retired teachers will be given first preference.
6. सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है? / What is the maximum age limit for retired teachers?
Hindi: सेवानिवृत्त शिक्षक अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक ही गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्य करने हेतु पात्र होंगे।

English: Retired teachers are eligible to work as guest faculty up to a maximum age of 65 years.
7. अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में आवेदन के लिए क्या विशेष नियम है? / What is the special rule for English medium schools?
Hindi: भाषा विषयों को छोड़कर शेष विषयों के लिए अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ाने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अंग्रेजी माध्यम में अर्जित की होनी अनिवार्य है।

English: Except for language subjects, candidates applying for English medium schools must have acquired their minimum required educational qualification in English medium.
8. अंतिम चयन सूची और नियुक्ति आदेश कब जारी होंगे? / When will the final merit list and appointment orders be issued?
Hindi: स्थाई वरीयता एवं चयन सूची 30 नवम्बर 2026 को जारी होगी तथा जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन के बाद 04 दिसम्बर 2026 को आदेश जारी किए जाएंगे।

English: The final merit and selection list will be published on November 30, 2026, and appointment orders will be issued on December 4, 2026.
9. गेस्ट फैकल्टी की सेवा अवधि कब तक रहेगी? / What is the tenure of guest faculty service?
Hindi: यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई है और सत्रांत (31 मार्च 2027 तक) अथवा नियमित प्रक्रिया से पद भरे जाने तक (जो भी पहले हो) मान्य रहेगी।

English: This appointment is purely temporary and will remain valid until the end of the session (March 31, 2027) or until regular recruitment fills the post, whichever is earlier.
10. वरीयता सूची पर आपत्ति या परिवेदना कैसे दर्ज करा सकते हैं? / How to submit objections or grievances on the merit list?
Hindi: अस्थाई वरीयता सूची पर 27 से 28 नवम्बर 2026 (दोपहर 2 बजे तक) UCEEO स्तर पर आपत्ति दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त 7 दिवस के भीतर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) कार्यालय में परिवेदना दी जा सकती है।

English: Objections on the provisional merit list can be submitted at the UCEEO level on Nov 27-28, 2026 (up to 2 PM), and formal grievances can be filed at the CDEO office within 7 days.

Popular Posts

Translate

Join & Follow us @

Latest Updates

Blog Archive