Loading...

Saturday 6 April 2024

🖥️अंतिम अवसर🖥️
RKSMBK ocr entry शाला दर्पण पर RKSMBK APP वाले टैब में OCR एंट्री पुनः शुरू की गई है। 
केवल इन विद्यार्थियों के लिए⤵️
1. जिनकी ocr भूलवश विद्यालय द्वारा upload ही नहीं की गई। 
2. जिनके हिन्दी/गणित/अंग्रेजी में 0,1,2,3 नम्बर प्रदर्शित हो रहे है जबकि upload की गई ocr में सही प्रश्नों की संख्या अधिक है। 
*विशेष*
विभाग द्वारा सभी डेटा का विश्लेषण करने के बाद यह option open किया गया है। 
अत: आप केवल उन्हीं विद्यार्थियों की ocr upload कर पायेंगे जिनके नाम वहाँ प्रदर्शित होंगे। 

👉जिन विद्यालयों का data सही पाया गया है उनके लिए वहाँ विद्यार्थी प्रदर्शित नहीं होंगे। 
🚨अंतिम तिथि 11/05/2024 है।
-----------------------------------------------
🖥️RKSMBK OCR-3 REENTRY STEPS⤵️

> शालादर्पण विद्यालय लागिन में RKSMBK APP ओपन कीजिए ।

> इसमें RKSMBK OCR ENTRY 2023-24 ओपन कीजिए। 

> यहां CLASS, SECTION और SUBJECT का चयन कीजिए। ( इन सभी में परिवर्तन करते हुए सभी कक्षाओं और विषयों में सुधार किए जा सकते हैं)

> यहां पर सूचिबद्ध वे विद्यार्थी प्रदर्शित होंगे जिनकी OCR ऊपर बताई गई कैटेगरी के अनुसार सुधार योग्य है ।

> अब विद्यार्थियों के QUESTION SET का चयन करते हुए  QUESTION ATTEMPTED और ऑप्शन का चयन करते हुए विद्यार्थी की OCR मैन्युअली दर्ज कर Submit All कर दीजिए ।

> सभी चयनित विद्यार्थियों के OCR सुधार करने के लिए इस प्रक्रिया को दोहराएं⤵️




 बिंदु संख्या 2 में कक्षा 3,4,6,7 के स्थान पर केवल कक्षा 3 व 4 मानें।


2. बिंदु संख्या 3 में केवल 6 व 7 मानें।

Friday 22 March 2024

शिविरा पंचांग 2023-24 में निम्नानुसार संशोधन एतदद्वारा किया जाता है :-

कार्यक्रम का विवरण संशोधित तिथियाँ 

# वार्षिक परीक्षा (स्थानीय) - 05 अप्रेल, 2024 से 30 अप्रेल, 2024 तक

# आगामी सत्र में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ - 01 मई, 2024 

# परीक्षा परिणाम की घोषणा- 07 मई, 2024

शिविरा पंचांग 2023–2024 में वर्णित शेष कार्यक्रम / गतिविधियां पूर्ववत ही रहेगी।




Sunday 17 March 2024


Shala Darpan Password Change


पासवर्ड बनाने हेतु आवश्यक शर्तें :-

👉पासवर्ड का पहला अक्षर %^&*-#?!@$ में से एक होना अनिवार्य है।
👉पासवर्ड का दूसरा अक्षर ABCDEFGHIJKLMNOPQRSTUVWXYZ में से एक होना अनिवार्य है।
👉पासवर्ड में कम से कम एक बार abcdefghijklmnopqrstuvwxyz में से एक होना अनिवार्य है।
👉 पासवर्ड में कम से कम एक बार 0123456789 में से एक होना अनिवार्य है।
👉 पासवर्ड में पहले अक्षर के अलावा अतिरिक्त रूप से कम से कम एक बार %^&*-#?!@$ में से एक होना अनिवार्य है।
👉पासवर्ड की लंबाई कम से कम 12 तथा अधिक से अधिक 15 अक्षरों की होना अनिवार्य है।

पासवर्ड बनाने हेतु आवश्यक स्टेप्स :- 

सबसे पहले शालादर्पण पोर्टल खोले | 

✔️फिर पुराने पासवर्ड से लॉगिन करें |
✔️पुराने पासवर्ड से लॉगिन करने पर पहले बॉक्स में पुराने पासवर्ड डालें फिर New password वाले बॉक्स में उदाहरण अनुसार नए पासवर्ड बनाएँ जो निम्न फॉरमेट में होना चाहिए |
🔑 उदाहरण के लिए - #Devshree2014@   $Devendra2024#
✔️फिर Submit पर क्लिक करें |
✔️पासवर्ड सफलतापूर्वक अद्यतन होने पर नए पासवर्ड से लॉगिन करें |

Friday 15 March 2024

 अंक गणना -

▪️ कक्षा 3-5 के लिए कुल प्रश्नों की संख्या = 20
▪️ अधिकतम प्राप्तांको की संख्या = 15
▪️ प्रत्येक प्रश्न .75 अंक का है। 
▪️ विद्यार्थियों द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को 0.75 से गुणा करके आगामी पूर्णांक में बदलकर अंक प्रदर्शित किए गए हैं। उदाहरण के लिए: विद्यार्थी द्वारा प्राप्तांक 2.25 होने पर यहां 3 अंक प्रदर्शित होंगे।

▪️ कक्षा 6-8 के लिए कुल प्रश्नों की संख्या = 30
▪️ अधिकतम प्राप्तांको की संख्या = 15
▪️ प्रत्येक प्रश्न 0.5 अंक का है। 
▪️ विद्यार्थियों द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को .5 से गुणा करके आगामी पूर्णांक में बदलकर अंक प्रदर्शित किए गए हैं। उदाहरण के लिए: विद्यार्थी द्वारा प्राप्तांक 9.5 होने पर यहां 10 अंक प्रदर्शित होंगे।



Wednesday 13 March 2024




Model Papers / Notes / Question bank - 2023-24


🙏 BSER, RSCERT व टीम डाइट कूचामन सिटी एवं  शेखावाटी मिशन -100  से विद्यार्थी हितार्थ साभार🙏
BSER, RSCERT, Shekhawati and Jhunjhunu mission -100 Model Papers, Question banks and Notes
For Board Classes (5th, 8th, 10th and 12th) 


Popular Posts

Translate

Join & Follow us @

Latest Updates

Blog Archive